नीलकमल सिंह(Neelkamal Singh) का धमाका, एक महीने में इस गाने ने हासिल किए 15 मिलियन व्यूज
भोजपुरी सिनेमा के पर्दे तक का सफर नीलकमल सिंह(Neelkamal Singh) ने सुर संग्राम 2014 से कार्यक्रम के मंच से शुरू कर पूरा किया। आपको बता दें कि नीलकमल सिंह शिल्पी राज की तरह भोजपुरी के सिंगर ट्रेंडिंग स्टार हैं और उन्हें चॉकलेटी सिंगर के तौर पर दर्शक पसंद करते हैं। आपको बता दें कि नीलकमल सिंह एक बेहतरीन अभिनेता हैं।
नीलकमल सिंह(Neelkamal Singh) का हल ही में रिलीज़ यह सुपररोमांटिक और सुपरहिट गाना ‘माजा मिलेला ना पूरा ‘ का हंगामा अभी तक नहीं थमा है। यह गाना आज भी यूट्यूब और शॉर्ट्स इंस्टाग्राम पर ट्रेंडिंग में है और इस गाने के वीडियो को अधिक बार देखा जा रहा है। आपको बता दें की नीलकमल सिंह के इस गाने के वीडियो का हंगामा आज भी ऐसा कि इसके व्यूज हर दिन और हर घंटे बढ़ रहे हैं।
नीलकमल सिंह की आवाज को इस गाने में दर्शक जितना पसंद कर रहे हैं उनके डांस को गाने के वीडियो में उससे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। नीलकमल सिंह के साथ इस गाने के वीडियो में अभिनेत्री और डांसर दीक्षा शर्मा नजर आ रही हैं। दीक्षा शर्मा ने काफी कम समय में भोजपुरी के दर्शकों को अपनी सोशल मीडिया पर अदा से दीवाना बना दिया है।
ऐसे में इस गाने के वीडियो में भी नीलकमल सिंह और दीक्षा शर्मा की अदाएं, केमिस्ट्री और उनका रोमांस कहर ढा रहा है। इस गाने के वीडियो में नीलकमल सिंह दीक्षा से पूछ रहे हैं कि उन्हें उनके प्यार में अच्छे से मजा मिल रहा है या नहीं।
नीलकमल सिंह और दीक्षा शर्मा के इस गाने ‘माजा मिलेला ना पूरा ‘ को स्पीड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर 2023 में जनुअरी में रिलीज किया गया है। यह गाना आज भी यहां हंगामा मचा रहा है और अभी तक इसे 14,350,819 से ज्यादा व्यूज और 2 लाख 29 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
वहीं आपको बता दें कि नीलकमल सिंह(Neelkamal Singh) और दीक्षा शर्मा के इस गाने ‘माजा मिलेला ना पूरा ‘के बोल आशुतोष तिवारी ने 2022 में ही लिखे थे और वहीं इसका संगीत प्रियांशु सिंह लिखे हैं। इसका वीडियो एडिटिंग शेख फैज ने तैयार किया है। वहीं इस एडिट कुमार मनजिंदर साबी ने किया है। वहीं इसको कोरियोग्राफ मशहूर विक्रम राजपूत ने किया है।