Bhojpuri Song 2023: Neha Raj का नया गाना ‘सवतीन राजा जी’ हुआ रिलीज, वीडियो सोंग को देख फैन्स बोले- स्वीट सॉन्ग

भोजपुरी सिनेमा फेमस सिंगर नेहा राज (Neha Raj) का नया गाना ‘सवतीन राजा जी (Sawatin Raja Ji)’ हाल ही में रिलीज किया गया है. फैन्स इस गाने को काफी ज्यादा पसंद करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Neha Raj न्यू डांस वीडियो सोंग

भोजपुरी सिनेमा के फेमस सिंगर नेहा राज (Neha Raj) का नया गाना ‘सवतीन राजा जी (Sawatin Raja Ji)’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल के जरिए रिलीज किया गया है। जिसे दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पांस भी मिला रहा है। इस गाने में नवोदित अभिनेत्री खुशी सिंह (Khushi Singh) दिखाई दे रही हैं।

इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song 2023) में खुशी अपने ऑनस्क्रीन पति गोल्डी जायसवाल (Goldy Jaiswal) को किसी और के साथ देख लेती हैं, इसके बाद एक्ट्रेस अपने पति से पूछती है कि “कईले बाड़ा हमसे धोखा हो, बात छुपाईला अनोखा हो, कहियो नाहि कईले रात रंगीन राजा जी, ससुरा में रखलो कहे सवतीन राजा जी।” इस गाने में खुशी सिंह अपने इस खास अंदाज से सभी फैन्स का मन मोह लेती हैं. और गाने में उनके एक्सप्रेशन भी सभी दर्शकों को बेहद ज्यादा पसंद आ रहा हैं। वहीं गोल्डी जायसवाल के साथ उनकी जोड़ी भी बेहद ज्यादा जंच रही है।

Read Also

Khushi Singh और Goldy Jaiswal डांस वीडियो

इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri Gana) में इन दोनों के बीच की प्यारी सी नोकझोंक सभी दर्शकों को बेहद ज्यादा खुश कर रही है। वहीं बीच-बीच में नेहा राज (Neha Raj) भी इस गाने में दिखाई दे रही हैं। नेहा राज भोजपुरी इंडस्ट्री की काफी लोकप्रिय सिंगर बन गई हैं। उनके गानों को लगातार सभी दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे है और वह वायरल भी हो रहे हैं। इस गाने के लेखक गौतम राय (Gautam Rai) हैं, वही इसका संगीत नीलेश शर्मा (Nilesh Sharma) ने दिया है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार (ratnakar kumar) हैं. इस गाने को यूट्यूब पर फैन्स के काफी ज्यादा रिएक्शन मिल रहे हैं। और इस गाने को “स्वीट सॉन्ग” बता रहे हैं।

Read more latest news

Leave a Comment