Patna’s Daughter Tanushree will Represent Bihar: मिस इंडिया 2023 में पटना की बेटी तनुश्री रिप्रेजेंट करेगी बिहार को

पटना की बेटी तनुश्री(Tanushree) रिप्रेजेंट करेगी अब बिहार को

आपको बता दे की शुक्रवार को फेमिना मिस इंडिया ने अपने टॉप 30 कंटेस्टेंट के नामों की घोषणा की है। जिसमे पहेली बार पटना की तनुश्री(Tanushree) ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह क़याम कर ली है। खबरों के मुताबिक मिस इंडिया 2023 में तनुश्री को बिहार को रिप्रेजेंट करने के लिए चुना लिया गया है।

अब तनुश्री(Tanushree) को ग्रैंड फिनाले में देश के अलग-अलग राज्यों से आई कंटेस्टेंट से मिस इंडिया 2023 के ताज के लिए मुकाबला करना होगा। आपको बता दें कि तनुश्री(Tanushree) फिलहाल तो दिल्ली में ही रहती हैं। मिस इंडिया 2023 में उन्होंने वैसे तो दिल्ली को प्रेजेंट करने के लिए अप्लाई किया था मगर अब उनको बिहार को रेप्रेसन्ट करना होगा।

Patna's Daughter Tanushree will Represent Bihar

Read Also 

पहेली बार कोई बिहार को प्रेजेंट करेगा मिस इंडिया 2023 मे

तनुश्री ने बताया है कि मिस इंडिया में फॉर्म भरने के लिए जगह के भी तीन क्राइटेरिया होते है। पहला क्राइटेरिया जिस जगह आपका जन्म हुआ, दूसरा क्राइटेरिया आपके माता-पिता का जन्म स्थान और तीसरा क्राइटेरिया वर्तमान में जहां आप रहे रहे हो।

तनुश्री ने बताया कि उन्होंने बिहार से फॉर्म भरने का डेडलाइन तो मिस कर दिया था लकिन फिर दिल्ली के लिए उन्होंने अप्लाई करना ठीक समझा, लेकिन उनका फाइनली सिलेक्शन बिहार के लिए ही हु। बता दें कि तनुश्री का जन्म पटना में ही हुआ है। उनका पूरा परिवार पटना के दानापुर शहर में ही रहता है। दिल्ली पब्लिक स्कूल, पटना से ही उन्होंने अपनी पढ़ाई ख़त्म की है। जिसके बाद फैशन डिजाइनिंग सिखने के लिए वो दिल्ली चली गई थी।

पहेली बार टॉप 30 में शामिल है ‘पटना की बेटी’

खबरों के मुताबिक ग्रेजुएशन खत्म होने के पश्चात 2020 में ही तनुश्री ने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। इस बीच उन्होंने काफी बड़े-बड़े ब्रांड्स के साथ हाथ मिलये और उनके लिए काम किया, जैसे फोटो शूट और साथ ही साथ रैंप वॉक भी करना शुरू किया। आपको बता दे की तनुश्री(Tanushree) मिस बिहार की फर्स्ट रनर अप रही है 2015 में।

इसके बाद ही 2017 में उन्होंने मिस इंडिया के लिए भी अप्लाई किया था, लेकिन तब बिहार से टॉप 3 तक ही वो अपने लिए जगह बना पायी थी। इसके बाद उन्होंने फिर से 2020 में भी मिस इंडिया के लिए फॉर्म अप्लाई किया। और बिहार मे फिर से टॉप 5 में ही जगह बना पायी। उन्होंने इस साल एक बार फिर से अपनी किस्मत आज़मानी चाही और फिर से उन्होंने मिस इंडिया 2023 के लिए अप्लाई किया और अब जाकर उनकी मुराद पूरी हुई है।

Read More

Leave a Comment